RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार को भी प्रोविजनल बेल पर जेल से बाहर नहीं आ पाए। न्यायिक प्रक्रिया पूरी नहीं होने के चलते सीबीआई कोर्ट से रिलीज ऑर्डर जारी नहीं हो सका। सीबीआई कोर्ट में भोला प्रसाद, अन्नपूर्णा देवी समेत कई राजद नेता मौजूद रहे, लेकिन हाईकोर्ट से प्रोविजनल बेल का आदेश 12 बजे तक सिविल कोर्ट नहीं पहुंचा। इसके कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा।
आपको बता दे कि अब आज की रात भी लालू यादव को जेल में ही बितानी पड़ेगी। लालू यादव को मेडिकल ग्राउंड पर रांची हाईकोर्ट ने 6 हफ्ते की औपबंधिक जमानत दी है। अब बुधवार को वो जेल से बाहर आ सकेंगे। बताया जा रहा है कि जेल से रिहाई के बाद लालू सीधे पटना जाएंगे और फिर वहां से दिल्ली या मुंबई के किसी अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं।
वहीं, लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि रांची हाईकोर्ट से जमानत उन्हें मिल गई है। लेकिन ऑर्डर सीट अभी तक लोअर कोर्ट में नहीं पहुंच पाया है। इसी वजह से आज उनकी जेल से रिहाई नहीं हो पाई।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



