रोहतक : रोहतक सोनीपत रोड स्थित कंसाला गांव के पास सोनीपत डिपो की रोडवेज बस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से पूरी बस जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडी मौके पर पहुंची और कडी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को सोनीपत डिपो की बस नंबर एचआर-69-9946 रोहतक के लिए आ रही थी। बस चालक प्रदीप ने बताया कि जब बस गांव कंसाला के पास पहुंची तभी इंजन में अचानक धुंआ उठना शुरू हो गया। चालक ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क के किनारे रोक दिया और सभी सवारियों को बस से निचे उतार दिया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



