जेडीयू मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि लालू यादव और लालू यादव का परिवार जब बिहार के सत्ता में थे तो बिहार में ना तो लॉ था और ना ही ऑर्डर था। एक ही आदमी का लॉ चलता था और वही व्यक्ति आर्डर भी देता था। जब अपहरण कर के व्यवसायी को लालू आवास पर रख दिया जाता था तो पुलिस क्या करती? लालू राज में तो पुलिस को कार्रवाई नहीं करने की हिदायत मुख्यमंत्री के तरफ से मिली थी।
आज वही पुलिस अधिकारी खुलकर काम कर रहे है। तेजस्वी यादव इतिहास पता कर ले उनके पिता के राज को जंगलराज कहा जाता था। आज नीतीश कुमार के राज सुशासन का राज कहा जाता है। तेजस्वी यादव, ये फर्क है जंगलराज और सुशासन राज में। श्री सिंह ने बताया कि जब अंत समय आता है तो लोग भगवान को ही याद करते है।
आज लालू यादव को भगवान राम की याद आई है। जिस भगवान राम को लेकर लालू यादव समाज में फूट डाला, आज राम से विनती कर रहे। लालू यादव ने राम का ही नाम लेकर समाज में विद्वेष पैदा किया था जिस राम के मंदिर पर ना जाने कितनी बार अपमानित भाषा का प्रयोग किया है आज राम से शांति की दुआ कर रहे हैं। लालू यादव जी आप उन्ही लोगो में से है जो समय पडऩे पर अपना भगवान भी बदल लेते हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



