पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल ( राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद आज सुबह उन्हें राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। राजद अध्यक्ष श्री यादव को कल रात सांस लेने में परेशानी महसूस होने के बाद उन्हें आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि लालू यादव का शुगर लेवल बढ़ गया है। साथ ही उन्हें सीने में दर्द की भी शिकायत है।
श्री यादव को आईसीयू में रखा गया है और फिलहाल चिकित्सक उनकी गहन जांच कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि श्री यादव को कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियां हैं और पूरी जांच किये जाने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। श्री यादव को शुगर, हार्ट, किडनी समेत कई अन्य बीमारियां हैं। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता श्री यादव को झारखंड उच्च न्यायालय से स्वास्थ्य कारणों को लेकर छह सप्ताह की औपबंधिक जमानत मिली है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



