लालू का भाजपा के ‘विकास’ नारे पर तंज, कहा- जो पैदा ही नहीं हुआ वो मरेगा क्या?

Summary :

NULL

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा सरकार के ‘विकास’ के नारे पर तंज कसा है। लालू ने PM नरेंद्र मोदी के पटना की एक दिवसीय यात्रा पर पहुंचने से पहले ट्विटर के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर यह तंज कसा। लालू प्रसाद ने ट्विटर के एक यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “जो पैदा ही नहीं हुआ है, वह मरेगा क्या, इसलिए किसका ‘दुख’ (आरआईपी)।”

उल्लेखनीय है कि ट्विटर के एक प्रयोगकर्ता ने लालू से भाजपा के खिलाफ चलाए जा रहे एक ‘हैशटैग’ को रीट्वीट करने का अनुरोध किया था। लालू ने प्रयोगकर्ता की बात तो मानी ही, साथ ही अपनी तरफ से इस कटाक्ष पर एक पंक्ति और जोड़ दी। गौरतलब है कि भाजपा के ‘विकास’ को लेकर विपक्ष ‘विकास पागल हो गया है’ के साथ सोशल मीडिया पर भाजपा पर निशाना साध रहा है।

Desk Team