Landslide hits Mumbai Pune Expressway: बारिश के बीच लैंडस्लाइड से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे बंद, 20 ट्रेनें कैंसिल

Summary :

महाराष्ट्र में लगातर हो रही बारिश ने यातायात बाधित कर दिया है। पिछले कई दिनों से लगातर हो बारिश लोगों के लिए मुश्किलें लेकर आ रही है। कई जगहों पर जलभराव, पेड़ गिरने, करंट लगने, गड्ढे में गिरना समेत तमाम हादसे हो रहे हैं। भारी बारिश की वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के खंडाला एग्जिट के पास लैंडस्लाइड हुआ है। सड़क पार भारी मलबा गिरने से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगले आदेश तक लोग इस एक्सप्रेस वे से यात्रा न करें। लैंडस्लाइड की वजह से रेलवे की तीन…

महाराष्ट्र में लगातर हो रही बारिश ने यातायात बाधित कर दिया है। पिछले कई दिनों से लगातर हो बारिश लोगों के लिए मुश्किलें लेकर आ रही है। कई जगहों पर जलभराव, पेड़ गिरने, करंट लगने, गड्ढे में गिरना समेत तमाम हादसे हो रहे हैं। भारी बारिश की वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के खंडाला एग्जिट के पास लैंडस्लाइड हुआ है। सड़क पार भारी मलबा गिरने से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगले आदेश तक लोग इस एक्सप्रेस वे से यात्रा न करें। लैंडस्लाइड की वजह से रेलवे की तीन लाइनें भो प्रभावित हुई है, जिस वजह से 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा।

दो महीने पहले ही हुआ था इसका उद्घाटन

भारी बारिश के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ हिस्से में खंडाला एग्जिट के पास लैंडस्लाइड हुआ है। इस वजह से मुंबई जाने वाली पूरी लेन को बंद कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि मिसिंग लिंक के नाम से मशहूर मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे अभी करीब 2 महीने पहले ही शुरू हुआ था। इस मेगा प्रोजेक्ट को 6695 करोड़ की लागत के साथ त्कृष्ट इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना कहा जा रहा था, पहली बारिश ने इसकी पोल खोल दी।

रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड

Landslide hits Mumbai Pune Expressway
Landslide Mumbai Pune (Image- Social Media)

तेज बारिश के कारण मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है। पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर रेलवे ट्रैक पर आकर गिर गए हैं। जिस वजह से रेलवे को ट्रेन संचालन मवे बदलाव करना पड़ा है। करीब 20 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है, वहीं कुछ ट्रेनें देरी से चल रही है।

मुंबई-पुणे में स्कूल कॉलेज बंद

महाराष्ट्र में मानसून जमकर कहर बरपा रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अपने आदेश के कहा है कि IMD ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी है। मुंबई में ऑरेंज अलर्ट है, तो वहीं पुणे में रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना मतलब घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहे।

प्रशासन ने लोगों से की ये अपील

  • बिना मतलब घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित रहे।
  • पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
  • समुद्र के किनारे न जाएं।
  • ख़राब मौसम की स्थिति से निपटने और लोगों की मदद के लिए 15 हजार कर्मचारी और अधिकारी तैनात किए गए हैं।
  • BMC ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 भी जारी किया है, जिसके जरिए आप आपात स्थिति में संपर्क कर सकते हैं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।