‘सीधे ‘माथे’ में गोली मरेंगे…’, Lawrence Bishnoi Gang ने Singer Badshah को फेसबुक पोस्ट कर दी धमकी, जानें क्या है मामला?

Summary :

Lawrence Bishnoi Gang Threatens Singer Badshah: हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर चल रहा विवाद अब और गंभीर होता नजर आ रहा है। इस मामले में अब कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी सामने आ गया है। गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सिंगर-रैपर बादशाह को खुली धमकी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि अगर उन्होंने हरियाणा की संस्कृति के खिलाफ गाने बनाना बंद नहीं किया तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। इस धमकी के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। Lawrence Bishnoi Gang Threatens Singer Badshah: पानीपत फायरिंग की जिम्मेदारी…

Lawrence Bishnoi Gang Threatens Singer Badshah: हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर चल रहा विवाद अब और गंभीर होता नजर आ रहा है। इस मामले में अब कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी सामने आ गया है। गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सिंगर-रैपर बादशाह को खुली धमकी दी है। पोस्ट में कहा गया है कि अगर उन्होंने हरियाणा की संस्कृति के खिलाफ गाने बनाना बंद नहीं किया तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। इस धमकी के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

Lawrence Bishnoi Gang Threatens Singer Badshah: पानीपत फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा

दरअसल, हरियाणा के पानीपत में हाल ही में फायरिंग की एक घटना सामने आई थी। जानकारी के अनुसार असंध रोड पर स्थित वेस्टर्न यूनियन के कार्यालय के बाहर अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी। अब इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो लोगों ने ली है।

सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) नाम के व्यक्तियों ने दावा किया कि यह फायरिंग उन्होंने करवाई थी। बताया जा रहा है कि ये दोनों लोग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। पोस्ट में कहा गया कि यह हमला हवाला कारोबार करने वालों को चेतावनी देने के लिए किया गया था।

सोशल मीडिया पोस्ट में बादशाह को धमकी

फायरिंग की जिम्मेदारी लेने के साथ ही पोस्ट में सिंगर बादशाह को भी सीधे निशाने पर लिया गया। पोस्ट के आखिर में लिखा गया कि बादशाह अपनी गायकी के जरिए हरियाणा की संस्कृति को खराब कर रहे हैं। पोस्ट में धमकी भरे अंदाज में कहा गया कि साल 2024 में उनके एक क्लब में उन्हें “ट्रेलर” दिखाया गया था और अगर उन्होंने अपनी हरकतें नहीं बदलीं तो अगली बार सीधे उनके माथे में गोली मार दी जाएगी। इस तरह की धमकी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

‘टटीरी’ गाने से शुरू हुआ विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत बादशाह के नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ से हुई। यह गाना 1 मार्च को रिलीज हुआ था। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ लोगों का आरोप है कि इस गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द और प्रस्तुतिकरण से हरियाणा की संस्कृति और परंपराओं का अपमान होता है। इसी वजह से कई सामाजिक संगठनों और लोगों ने इस गाने का विरोध किया।

बादशाह ने मांगी थी माफी

गाना विवादों में आने के बाद सिंगर बादशाह ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनका किसी भी समाज या संस्कृति का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका मकसद सिर्फ मनोरंजन करना था। बादशाह ने अपने बयान में कहा था कि अगर उनके गाने से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका दुख है और वह इसके लिए माफी मांगते हैं। हालांकि उनकी इस सफाई के बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ।

बढ़ती जा रही है मामले की गंभीरता

अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट की भी जांच की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि मनोरंजन जगत से जुड़े विवादों में इस तरह के आपराधिक तत्वों की एंट्री चिंता का विषय है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पानीपत फायरिंग और सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे असल में कौन लोग शामिल हैं।
इस बीच गाने ‘टटीरी’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह कानून और सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में पुलिस जांच के बाद इस पूरे मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: निजी जमीन पर नमाज मामला : असदुद्दीन ओवैसी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत, यूपी पुलिस के आदेश को बताया अजीबोगरीब

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।