राजधानी दिल्ली का अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं

Summary :

सोमवार को राजधानी दिल्ली में तापमान 48.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो साल में सबसे ज्यादा था। इससे पहले रविवार को भी पारा 47.8 पहुंचा था।

राजधानी दिल्ली में अचानक बदले मौसम से कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो रही है, जिसके बाद तापमान में गिरावट आ गई है। देश के कई हिस्से भीषण गर्मी से झुलस रहे है तो वहीं कई इलाकों में चक्रवाती तूफान वायु की चेतावनी जारी की गई है। 
सोमवार को राजधानी दिल्ली में तापमान 48.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो साल में सबसे ज्यादा था। इससे पहले रविवार को भी पारा 47.8 पहुंचा था। ना सिर्फ दिल्ली बल्कि उत्तर भारत यानी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब के कुछ इलाकों में भी हालात कुछ ऐसे ही बने हुए हैं। 

दिल्ली में हालिया मौसम को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ओरेंज एलर्ट जारी किया गया है।  वहीं पहाड़ी इलाकों का भी गर्मी से बुरा हाल है। दूसरी तरफ मौसम विज्ञान विभाग की माने तो दिल्ली में आज पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। 
गुजरात के तटवर्ती इलाकों में वायु चक्रवात की चेतावनी, तूफानी हवाएं चलने का अनुमान

गुजरात के तटवर्ती इलाकों में 12 -13 जून को वायु चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से उठने वाला चक्रवाती तूफान वायु 75 किलोमीटर से लेकर अधिकतम 135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ प्रदेश के कई इलाकों में चलेगा। 
चक्रवाती तूफान सौराष्ट्र तट पर दस्तक दे सकता है। तूफान के कारण अहमदाबाद, गांधीनगर और राजकोट समेत तटवर्ती इलाके वेरावल, भुज और सूरत में हल्की बारिश हो सकती। वायु-चक्रवात के कारण 135-120 किमी/ प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।

Desk Team