ओडिशा में भूकंप का हल्का झटका, भूकंप की 3.7 तीव्रता

Summary :

ओडिशा के तीन पश्चिमी जिलों में बुधवार को हल्की 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर : ओडिशा के तीन पश्चिमी जिलों में बुधवार को हल्की 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय ने यह जानकारी दी। 
शाम पांज बजकर 47 मिनट पर आए भूकंप की वजह से किसी के हताहत या संपत्ति की क्षति की खबर नहीं है। 
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप का केंद्र देवगढ़ जिले में पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। 
वहीं झारसुगुड़ा और सम्बलपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

Shera Rajput