उज्जैन : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की सहायक उत्पादन इकाई का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचन्द गेहलोत एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि दिव्यांजनों की सेवा करना मतलब भगवान की पूजा के समान है। उज्जैन में बड़ी सौगात मिली है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही दिव्यांगगजनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के साथ-साथ उन्हें उपकरण उपलब्ध हो सकेंगे। जमाना बदल रहा है।
इसी को ध्यान में रखते हुए दिव्यांजनों के लिए नए-नए आधुनिक उपकरण तैयार कर उन्हें बैट्री से चलित ट्रायसिकल बनाकर वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्रीय सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा देश के साथ-साथ प्रदेश में भी दिव्यांगजनों के लिए योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुँचाया जा रहा है।
सामाजिक न्याय विभाग द्वारा अनेक सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं वे बधाई के पात्र हैं। केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचन्द गेहलोत की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय सीमा में सहायक उत्पादन केन्द्र का निर्माण कर उपकरण तैयार करने का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है।
मुख्यमंत्री ने उज्जैन के जागरुक जन-प्रतिनिधियों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी जागरुकता से ही क्षेत्र का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि धरती पर रहने वाले हर इंसान को समान अधिकारमिले इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा के अनेक कार्य कर रही है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचन्द गेहलोत ने कहा कि एलिम्को की मुख्य शाखा कानपुर में है और उसका विस्तार का कार्य किया जा रहा है।
देश में पांचवी एलिम्को की ब्रांच उज्जैन में खोली गई है। दिव्यांजनों के लिए आधुनिकतम उपकरणों को तैयार किया जाकर उन्हें वितरण किया जाएगा। इसके लिए जर्मनी का सहयोग लिया जाकर एम.ओ.यू. किया है। इसी तरह ब्रिटेन की संस्था के साथ भी समन्वय स्थापित कर आधुनिक उपकरणों का काम किया जाएगा।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



