तीन सप्ताह के आईपीएल टूर्नामेंट के बाद, सभी टीमों ने कम से कम 6 मैच खेले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका के शीर्ष पर खड़ेहुए हैं और दिन पर दिन अपना मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने से सिर्फ कुछ जीत दूर ही है।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स ने अब तक 6 मैच खेले है और 5 मे हारने के बाद अंक तालिका मे सबसे नीचे है। 6 राउंड मैचों के बाद भी अधिकांश टीमों को अभी तक उनकी टीम के लिए सही कॉम्बिनेशन नही मिल रहा है है और समय इनके हाथों से बाहर जा रहा है।
यहां कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अब तक खराब प्रदर्शन किया है और उन्हें अपनी संबंधित टीम की प्लेइंग XI से हटा देना चाहिए:
रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा इस सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिटेन किए गए तीन खिलाड़ियों में से एक थे। ड्वेन ब्रावो और आर अश्विन से पहले इन्हे रिटेन किया था। जो टीम का एक रहस्य है और यह अनसुलझा है।
इस सत्र में जडेजा ने अपनी टीम के लिए सभी 6 मैच खेले है और यह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनो ही विभागों में नाकाम रहे हैं। 6 मैचों में, उन्होंने 15.66 के औसत से और 120.51 की स्ट्राइक रेट से 47 रन बनाए है । इसके अलावा, वह सिर्फ एक विकेट लेने में सक्षम रहे है और 8.40 की इकॉनॉमी रेट से गेंदबाजी की है।
जडेजा को ड्रॉप कर दिल्ली के ध्रुव शोरे को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर टीम मे शामिल कर लेना चाहिए।
जयदेव उनादकट
इस साल नीलामी में जयदेव उनादकट सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज थे। राजस्थान रॉयल्स ने उनादकट की सेवाओं को पाने के लिए 11.5 करोड़ रुपय मे खरीदा था। पिछले आईपीएल सत्र में उनादकट दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे और इनके नए मालिको ने इनसे यही उम्मीद की थी।
जयदेव उनादकट सभी विभागो में असफल रहे है। अब तक खेले गए 6 मैचों में इन्होने 10.05 की इकॉनॉमी रेट से सिर्फ 3 विकेट लिए हैं। वह ज्यादातर मैचों में 4 ओवरों का अपना कोटा पूरा करने में भी सक्षम नहीं रहे है। खराब प्रदर्शन की एक स्ट्रिंग के साथ, इन्हे टीम से हटा दिया जाना चाहिए।इनकी जगह अनुरीत सिंह को मौका दे देना चाहिए।
एरोन फिंच
ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच, जो ऑस्ट्रेलियाई टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। इन्होने अब तक बुरी तरह प्रदर्शन किया है। किंग्स इलेवन पंजाब ने इनसे कई उम्मीदें की थीं जब इन्होंने इन पर 6.2 करोड़ खर्चे है। यह ऑस्ट्रेलियाई 7 मैचों के बाद अपना आप को साबित करने में असक्षम रहे है।डेविड मिलर फाइन टच मे दिख रहे है तो एरोन फिंच की जगह इन्हे टीम मे शामिल कर लेना चाहिए।
कैरन पोलार्ड

अब तक खेले गए 6 मैचों में, 15.75 की औसत से और 110.52 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए है। इस सत्र में इनका स्कोर 28, 0, 5, 21, 9 रहा हैं। इनकी स्ट्राइक रेट टीम के लिए सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है।इनकी जगह जेपी ड्युमिनी को टीम मे शामिल कर लेना चाहिए जो एक शानदार स्पिनर भी है।
गौतम गंभीर
हाल ही मे गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।इनकी जगह दिल्ली डेयर डेविल्स का कप्तान श्रेयस अय्यर को चुना गया है।गंभीर इस समय अपनी खराब फोर्म से जूझ रहे है और इनकी कप्तानी मे टीम ने 6 मे से 5 मैच हारे है।इन्होने इस सीज़न मे 6 मैच खेले है और और इन्होने 85 रन बनाए है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App








