माथे पर तिलक, गले में रुद्राक्ष… शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर हर-हर महादेव का उद्घोष करते लियोनल मेसी, देखें वायरल वीडियो

Summary :

Lionel Messi Vantara Visit: फुटबॉल की दुनिया में तहलका मचाने वाले खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेसी फिलहाल अपने “गॉट इंडिया टूर” के तहत भारत में हैं। मेसी कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली घूमने के बाद, अनंत अंबानी द्वारा बनाए गए वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी, वनतारा गए। जहां वह भगवान शिव की आराधना करते दिखे। उन्होंने माथे पर तिलक लगाकर, गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर, शिवलिंग पर दूध चढ़ाया। इतना ही नहीं, मेसी ने कुछ देर ॐ मंत्र का उच्चारण भी किया। Lionel Messi India Visit: भारतीय परंपराओं से हुआ मेसी का स्वागत अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी GOAT टूर…

Lionel Messi Vantara Visit: फुटबॉल की दुनिया में तहलका मचाने वाले खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेसी फिलहाल अपने “गॉट इंडिया टूर” के तहत भारत में हैं। मेसी कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली घूमने के बाद, अनंत अंबानी द्वारा बनाए गए वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी, वनतारा गए। जहां वह भगवान शिव की आराधना करते दिखे। उन्होंने माथे पर तिलक लगाकर, गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर, शिवलिंग पर दूध चढ़ाया। इतना ही नहीं, मेसी ने कुछ देर ॐ मंत्र का उच्चारण भी किया।

Lionel Messi India Visit: भारतीय परंपराओं से हुआ मेसी का स्वागत

Lionel Messi Vantara Visit
Lionel Messi India Visit (Image- Social Media)

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी GOAT टूर के दौरान भारत आए थे। मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली घूमने के बाद वह अनंत अम्बानी की इन्विटेशन पर गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा पहुंचे। वंतारा, एक वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर है। जो न्यजीवों के रेस्क्यू, पुनर्वास और संरक्षण के लिए समर्पित है। वहां मेसी का स्वागत भारतीय परंपराओं के अनुसार किया गया। वंतारा में उन्होंने वन्य जीवों को देखा और मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद भी लिया।

Lionel Messi News: जानवरों के साथ फोटो भी खिंचवाई

Lionel Messi Vantara Visit
Lionel Messi News (Image- Social Media)

मेसी के साथ उनके दो साथी खिलाड़ियों का स्वागत पारंपरिक लोक संगीत, फूलों की वर्षा और भव्य आरती के साथ किया गया। इस आत्मीय स्वागत ने मेसी को खास प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने बिग कैट केयर सेंटर में शेर, तेंदुए और बाघों को बेहद करीब से देखा, जहां प्राकृतिक माहौल में इन जानवरों की देखभाल की जा रही है। कई बाघ मेसी उत्सुक होकर उनके करीब आते दिखे। उन्होंने जानवरों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

हाथी के साथ फुटबॉल खेलते दिखे मेसी

Lionel Messi Vantara Visit
Lionel Messi Vantara Visit (Image- Social Media)

वनतारा के फोस्टर केयर सेंटर में मेसी ने अनाथ और कमजोर वन्यजीवों के पुनर्वास की कहानियां भी सुनीं। इसी दौरान अनंत अंबानी और राधिका अंबानी ने एक शेर के बच्चे का नाम “लियोनेल” रखा, जो मेसी के सम्मान में एक भावनात्मक और प्रतीकात्मक क्षण बन गया। इस दौरे का एक खास पल भी रहा, जब मेसी ने एलीफेंट केयर सेंटर में बचाए गए हाथी के बच्चे ‘मणिकलाल’ के साथ फुटबॉल खेला। इस दृश्य ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: सिर्फ हाथ मिलाने के 1,00,00,000 रुपये! मेसी का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से होगी मुलाकात, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।