सिर्फ हाथ मिलाने के 1,00,00,000 रुपये! मेसी का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से होगी मुलाकात, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

Lionel Messi In Delhi

Lionel Messi In Delhi: फुटबॉल की दुनिया में तहलका मचाने वाले खिलाड़ियों में से एक, अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान लियोनेल मेसी आज दिल्ली में होंगे। राजधानी दिल्ली में मेसी के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली गई है। मेसी सुबह 10:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जिसके बाद उनका पूरा दिन सुरक्षा, खास दिग्गजों से मुलाकातों और हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों से भरा रहने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेसी से पर्सनल मुलाकात, एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए कंपनी 1 करोड़ रुपये तक खर्च कर रही हैं।

Lionel Messi News Today: मेसी की फ्लाइट में हुई देरी

Lionel Messi In Delhi
Lionel Messi News Today (Image- Social Media)

मेसी सोमवार यानी 15 दिसंबर को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। लियोनल मेसी की फ्लाइट सुबह 11 बजे के करीब दिल्ली पहुंचने वाली थी, लेकिन मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में देरी हो गई है। अब मेसी की मुंबई से उड़ान दोपहर 12 बजे होगी। इसके बाद वह दिल्ली के अरुण स्टेडियम में मौजूद रहेंगे और मुख्य कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित होंगे। इसलिए सेंट्रल दिल्ली में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

Messi Delhi Tour Update: लियोनल मेसी का पूरा शेड्यूल

Lionel Messi In Delhi
Messi Delhi Tour Update (Image- Social Media)

द लीला पैलेस में ठहरेंगे मेसी

मेसी एयरपोर्ट से सीधा चाणक्यपुरी स्थित द लीला पैलेस होटल पहुंचेंगे। पैलेस के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। होटल का पूरा एक फ्लोर सिर्फ मेसी के लिए बुक किया गया है। वह होटल में आयोजित 50 मिनट के मीट एंड ग्रीट में हिस्सा लेंगे।

हैंडशेक करने की कीमत करोड़ों में

सूत्रों के मुताबिक, कुछ कंपनियों ने मेसी से मिलने के लिए करीब 1 करोड़ रुपये तक खर्च किए हैं। यानी मेसी से हैंडशेक करने की कीमत भी करोड़ों में है।

देश के शीर्ष लोगों से करेंगे मुलाकात

अपने इस दिल्ली दौरे के दौरान मेसी भारत के मुख्य न्यायधीश, कुछ सांसदों और चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इनमें क्रिकेटर्स के साथ-साथ ओलंपिक और पैरालंपिक मेडल विजेता भी शामिल होंगे। हालांकि दिल्ली पहुंचने के बाद लियोनल मेसी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की खबरें थीं। लेकिन अब यह मुलाकात संभव नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन की यात्रा के लिए देश से रवाना हो चुके हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम का दौरा

मेसी अरुण जेटली स्टेडियम का भी दौरा करेंगे। वहां एक फुटबॉल क्लिनिक और खिलाड़ियों से बातचीत का कार्यक्रम है, जहां मेसी उन्हें फुटबॉल के टिप्स देंगे। इसके बाद वह पुराना किला जाएंगे, जहां एडिडास द्वारा आयोजित एक खास इवेंट में भाग लेंगे। यहां मेसी रोहित शर्मा, पैरालंपिक भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल, बॉक्सर निखत ज़रीन और हाई जंपर निशाद कुमार जैसे भारतीय खेल सितारों से मुलाकात करेंगे।

मेसी का यादगार दिल्ली दौरा

मेसी शाम को करीब 6:15 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात को 8 बजे भारत से विदा लेंगे। मेसी का यह दिल्ली दौरा छोटा और बेहद खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: इन रास्तों पर जाने से बचें, दिल्ली में मेसी इवेंट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।