पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मेक-इन इंडिया से लेकर योग दिवस तक ऐसे कई कार्यक्रमों को प्रोत्साहन दिया, जिनका संबंध राजनीति से नहीं, बल्कि सबके कल्याण की भावना से था। कांग्रेस-राजद ने इन सबका विरोध कर स्वयं अपनी किरकिरी कराई। कम से कम राहुल-तेजस्वी जैसे अविवाहितों को तो फिटनेट चैलेंज से नहीं कतराना चाहिए।
उन्होंने बताया कि कर्नाटक में कुमार स्वामी ने भले ही बहुमत साबित कर दिया, लेकिन कांग्रेस ने पूरे पांच साल के लिए समर्थन नहीं देने की बात कर उलटी गिनती भी शुरू कर दी। केवल भाजपा-विरोध के लिए एकजुट लोग ज्यादा दिन सरकार नहीं चला सकते। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से गले मिलने के बाद मायावती के मन में अगर पीएम-उम्मीदवार बनने की महत्वाकांक्षा पनप रही है, तो क्या राहुल गांधी सपने देखना छोड़ देंगे? बंगलुरु की एकता परेड के बाद सपने देखने वालों की लिस्ट लंबी होने वाली है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



