धनबाद/सिंदरी : त्याग, भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान, जयपाल सिंह के संघर्ष और अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों के इस झारखंड की धरा को नमन। झारखण्ड के खनिज और कोयला देश को ऊर्जा प्रदान करने का कार्य कर रही है, जिस गर्म जोशी से आपने मेरा स्वागत किया, आपके उस प्यार, आशीर्वाद का आभारी हूं। झारखंड के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार दोनों प्रयासरत है। किसी भी राज्य का विकास तभी पूरी तरह सुनिश्चित हो सकता है, जब केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार हो।
झारखंड की जनता ने अपने राज्य के विकास के लि, दोनों जगह पर जिम्मेदारी सौंपी। हमें कार्य करने का मौका प्रदान किया। हमने भी समन्वय स्थापित कर लक्ष्य तय किया और परिणाम आपके सामने है। इसकी अनुभूति आप सभी कर रहे होंगे हमारा इरादा सही है या नहीं। इसका मापदंड लोकतंत्र में एक है और वह है जन समर्थन। उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंदरी के बलिया पुर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।
श्री मोदी ने कहा कि 2014 में जब मैं यहां आया था उस समय मैंने कहा था कि जो प्यार आप मुझे दे रहे हैं उसे मैं विकास कर वापस करूंगा। हमारी सरकार युवा, महिला, गरीब, किसान, शोषित, वंचित और समाज के अंतिम छोर पर खड़ी लोगों के लिए काम कर रही है। 27 हजार करोड़ से ज्यादा के 5 प्रोजेक्ट का शिलान्यास हो रहा है। इन परियोजनाओं के बलबूते अपने सामथ्र्य के बलबूते झारखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में आगे निकल जाएगा। सिंदरी में खाद कारखाना, पतरातू में पावर प्लांट, बाबा नगरी देवघर में एयरपोर्ट और एम्स तथा रांची में पाइपलाइन के जरि, गैस पहुंचाने की योजना धरातल पर उतरेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यहां का पावर प्रोजेक्ट यहीं के कोयले से राज्य रोशन होगा। राज्य की आर्थिक प्रगति होगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। सिंदरी स्थित कारखाना 16 वर्षों से बंद पड़ा था। अब कारखाना प्रारंभ होने से निम कोटेड यूरिया खाद का उत्पादन होने से देश में दूसरी कृषि क्रांति का वाहक बनेगा। पूर्व में यूरिया चोरी होकर रसायनिक कारखानों में चला जाता था लेकिन अब नीम कोटेड यूरिया की वजह से इसका उपयोग कारखानों में नहीं हो सकेगा। इसका सीधा लाभ देश के किसानों को मिलेगा।
गैस पाइप लाइन परियोजना देश के 70 जिलो में आच्छादित हीग। रांची को गैस पाइपलाइन के जरि, इंधन पहुंचाने की योजना का शिलान्यास हुआ। 21वीं शदी का इंफ्रास्ट्रक्चर कैसा हो। इस पर कार्य हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि उज्ज्वला योजना माध्यम बना देश की महिलाओं को धुआं रहित रसोई घर प्रदान करने में। हम काफी हद तक इस कार्य मे सफल हुए। सोलर एनर्जी चलने वाले चूल्हे पर शोध कार्य हो रहा है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारत की कौरव युवा किसान गरीब महिला सशक्तिकरण हित के समग्र विकास हेतु प्रयासरत प्रधानमंत्री जी का झारखंड में अभिनंदन है हमारे लिए गौरव का छह राज के लिए यह गौरव का छन है सुशासन और विकास के 4 साल पूरे हुए इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा झारखंड को 30 हजार करोड़ की विकास योजना की सौगात देने के लिए धन्यवाद। श्री दास कहा कि आजादी के बाद से लाल किला से अब तक देश की किसी प्रधानमंत्री ने झारखंड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा को नमन नहीं किया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने लाल किले से उनका नाम लेकर झारखंड को गर्व की अनभूति कराई।
प्रधानमंत्री लगातार देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। अब भारत की ओर नजर उठा कर दिखने वालों को करारा जवाब दिया जाता है। सरकार की नीतियों का ही प्रतिफल है कि हम आर्थिक पावर वन रहे हैं। केंद्र सरकार ने देश के लोगों को सम्मान के साथ जीवन देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पर्यटन, कला संस्कृति, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि यह ऐतिहासिक पल है।
प्रधानमंत्री जी ने सिंदरी का कारखाना पुन: प्रारंभ करा कर किसानों का कल्याण व रोजगार सृजन के नव द्वार खोला है। कर्मशील प्रधानमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद व जोहार। प्रधानमंत्री ने सीसीएल की परियोजनाओं से प्रभावित लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र पाने वालों में ज्योति कुमारी, रितेश उरांव, बाबूराम मांझी, सुनील कुमार पासवान और आफताब आलम को सांकेतिक तौर पर नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आर के सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय मामले सुदर्शन भगत जी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी जी, झारखंड सरकार के कला संस्कृति पर्यटन मंत्री अमर कुमार बाउरी, सांसद पी. एन. सिंह जी झारखंड विधान मंडल के विधायक फूलचंद मंडल मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता सांसद विधायक अधिकारी उपस्थित थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।