Smriti Irani Visited Ramlala: केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने भगवान रामलला का दर्शन किया। उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का भी दर्शन-पूजन किया।
Highlights:
- स्मृति ईरानी ने किया रामलला का दर्शन
- स्मृति ईरानी ने महंत नृत्यगोपालदास से मिलकर लिया आशीर्वाद
- भगवान रामलला को मंदिर में देख पाना सबसे बढ़ा सौभाग्य- स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने नृत्यगोपालदास से लिया आशीर्वाद
इस दौरान उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपालदास से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि आज मैं अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं कि मैं ऐसे युग में जन्मी हूं, जब हमारे रामलला टेंट से भव्य मंदिर में आए हैं। मेरे जीवन के संचित पुण्य का फल है कि आज संतों का आशीर्वाद मिला।
भगवान रामलला को मंदिर में देख पाना सबसे बढ़ा सौभाग्य
उन्होंने कहा कि हमारा मनोबल और आत्मबल बढ़ा है। संतों का आशीर्वाद हमेशा कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र की प्रगति और वैभव के साथ प्रधानसेवक मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। स्मृति ईरानी ने कहा कि धर्म और धैर्य, निष्ठा और नियम, पुरुषार्थ और पराक्रम की भव्य भूमि पर आना गौरव का विषय है। रामलला की करुणा हर मन को छू रही हैं। रामभक्तों का सबसे बढ़ा सौभाग्य है कि भगवान रामलला को हम भव्य मंदिर में देख पा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



