Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।
Highlights
कंगना रनौत ने विपक्ष पर किया प्रहार
कंगना रनौत ने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर हमला बोला
किन्नौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि जैसे हम शहजादों को देखते हैं। वैसे ही एक शहजादे दिल्ली में हैं। बहुत बड़े माता-पिता की संतान हैं।सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि उत्तर प्रदेश के इनके साथ एक और शहजादे हैं। दिल्ली और यूपी के जैसे हिमाचल प्रदेश में भी एक शहजादे हैं। कभी वो महलों से निकलकर देखें तो उन्हें पता चलेगा कि गरीबी क्या होती है और उनकी मजबूरियां क्या होती हैं।
कंगना रनौत का कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर बयान
दरअसल, कंगना रनौत का इशारा उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की तरफ था।कंगना रनौत ने आगे कहा कि मुझे दौलत,शोहरत, काम की कमी या मीडिया का अटेंशन यहां खींचकर नहीं लाया है। बाप-दादाओं की दी हुई सियासत की जागीर, हमें यहां लेकर नहीं आई है। अपने देश और मातृभूमि के प्रति प्यार और हिमाचल के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति हमें यहां लेकर आया है।
#WATCH किन्नौर, हिमाचल प्रदेश: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, “एक शहजादे दिल्ली में हैं…एक शहजादे हमारे हिमाचल में भी हैं जो कभी अपने महलों से निकलकर देखें तो पता चलेगा कि गरीबी क्या होती है और गरीब की क्या मजबूरियां होती हैं। बाप-दादाओं की दी हुई… pic.twitter.com/xie8i3dbAH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2024
कंगना रनौत है भाजपा प्रत्याशी
बता दें कि कंगना रनौत को मंडी लोकसभा सीट से ही बीजेपी ने उनको चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। साथ ही कंगना चुनाव को लेकर लगातार प्रचार-प्रसार करती नज़र आ रही है। एक बार फिर जनता को संबोधित करते हुए कंगना ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।