Paris Olympics के लिए Harmanpreet Kaur ने बताया टीम इंडिया का प्लान

Summary :

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में सभी मैच गंवाने के बावजूद उनकी टीम उन क्षेत्रों की पहचान करने में सफल रही जिनमें सुधार की जरूरत है तथा वह प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भाग लेने के लिए तैयार है। HIGHLIGHTS Paris Olympics की शुरुआत 26 जुलाई से  कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि हमारी टीम यूरोपीय चरण में भाग लेने को तैयार तोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम ने जीता कांस्य पदक  ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत 5-0 से हारा  तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक…

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने रविवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में सभी मैच गंवाने के बावजूद उनकी टीम उन क्षेत्रों की पहचान करने में सफल रही जिनमें सुधार की जरूरत है तथा वह प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भाग लेने के लिए तैयार है।

HIGHLIGHTS

  • Paris Olympics की शुरुआत 26 जुलाई से 
  • कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि हमारी टीम यूरोपीय चरण में भाग लेने को तैयार
  • तोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम ने जीता कांस्य पदक 
  • ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत 5-0 से हारा 


तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम को पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के दौरे में सभी पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिससे इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए उसकी तैयारी पर सवाल उठने लगे थे।
लेकिन कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि टीम ने काफी कड़ी मेहनत की है और टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।
हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार हरमनप्रीत ने कहा,‘‘हम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और अभी इसके अंतिम चरण में है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद टीम ने उन क्षेत्रों पर काम किया जिनमें उसे लगा कि सुधार करने की जरूरत है।’’
उन्होंने कहा,‘‘हम जल्द ही प्रो लीग के कुछ महत्वपूर्ण मैच खेलने के लिए यूरोप जाएंगे जहां हमारा सामना अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन जैसी मजबूत टीमों से होगा।’’
हरमनप्रीत ने कहा,‘‘टीम का आपसी तालमेल लगातार बढ़ रहा है तथा अब जबकि पेरिस ओलंपिक के लिए 75 दिन ही बचे हुए हैं तब हम अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रहने पर काम कर रहे हैं।’’
भारत अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा। पूल बी में अन्य टीमें बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और आयरलैंड हैं। पूल ए में नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान फ्रांस शामिल हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.