पूरी दुनिया में 12 मई को मदर्स डे मनाया गया। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अलग-अलग अंदाज में इसे सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें साझा की। अब इसी स्पेशल डे से जुड़ा एक खास वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पायलट विमान में मौजूद सभी यात्रियों को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहती है, जो सोशल मीडिया की दुनिया पर आते ही वायरल हो जाता है।

मदर्स डे किसी भी महिला को सशक्त करने के लिए मनाया जाता है क्योंकि हमारा समाज तभी आगे बढ़ सकता है, जब समाज में मौजूद नारी विकसित हो! अब ऐसा ही एक वीडियो इंडिगो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसमें एक पायलट मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए यात्रियों से कुछ ऐसा कह देती है कि वह लोगों का दिल जीत लेती है
पायलट ने माओं से क्या कहा?
वीडियो में इंडिगो पायलट समीरा शम्सुद्दीन नजर आ रही है जो पहले फ्लाइट में सवार सभी मांओं के लिए एक दिल छू लेने वाली अनाउंसमेंट करती है। वो कहती है कि सबसे पहले मैं एयरप्लेन में यात्रा कर रही सभी माताओं को मदर्ड डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहती हूं। इसके बाद वो सभी महिलाओं को एक खास कार्ड देती है। जिसमें महिलाओं को सशक्त करने वाली बात लिखी हुई है। कार्ड में लिखा था, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’। ‘बेटी को पायलट बनाओ” कार्ड लेने करने के बाद, महिलाओं ने खुशी से उन्हें देखा।
View this post on Instagram
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
अब ये वीडियो आने के साथ ही तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं वहीं लगभग 1 लाख से पास इसे लाइक्स मिले हैं। इस खूबसूरत क्लिप को देख यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं रुक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बेटी बचाओ, बेची पढ़ाओ’ ‘बेटी को पायलट भी बनाओ’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘ये बेहद ही खूबसूरत वीडियो था’।


Download Android App
Download iOS App



