Punjab: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव के मैदान में अपर रहे हैं। बता दें, उन्होंने ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थन में चुनाव प्रचार करने की घोषणा की है।
Highlights
- चुनावी रण में उतरे सिद्धू मूसेवाला के पिता
- इन प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे प्रचार
- चुनाव लड़ने का फैसला लिया वापस
कांग्रेस से ऑफर मिलने के बाद भी चुनाव नहीं लड़ने वाले सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बड़ा एलान किया है। वे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पक्ष मैं चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि 2022 में सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ा था।
दंगल में उतरने का फैसला लिया वापस
‘छोटे सिद्धू’ के जन्म के बाद पहली बार सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में शुकराना करने पहुंचे सिद्धू ने कहा कि जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी व लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग उनके काफी करीबी हैं। वह उनके पक्ष में दो-तीन दिन बाद चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। कांग्रेस से भी उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर था, लेकिन ‘छोटे सिद्धू’ के आगमन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दंगल में उतरने का फैसला वापस ले लिया ।
मूसेवाला को आप प्रत्याशी ने हराया था चुनाव
सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में कांग्रेस की टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। मूसेवाला को आप प्रत्याशी ने करारी शिकस्त दी थी। आप प्रत्याशी डॉ. विजय सिंगला को एक लाख से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं सिद्धू को कुल 36,700 मत मिले थे। 2022 पंजाब लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की आंधी चली थी। विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल, चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा था।


Download Android App
Download iOS App





