Punjab: IAS परमपाल कौर ने छोड़ा अपना पद, पंजाब से लड़ेंगी चुनाव

Summary :

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल की नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू परमपाल कौर सिद्धू 2011 बैच की पंजाब कैडर की IAS अफसर हैं। वह IAS से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन देने के तुरंत बाद राजनीति में आ गईं। केंद्र सरकार ने इस्तीफा मंजूर किया लेकिन पंजाब सरकार ने दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। Highlights IAS परमपाल कौर का इस्तीफा मंजूर केंद्र नहीं राज्य को चुना इस लोकसभा सीट से लड़ रही हैं चुनाव बठिंडा से भाजपा प्रत्याशी परमपाल कौर का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। पंजाब सरकार और परमपाल में लंबे समय से इस्तीफे…

Punjab News

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल की नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू परमपाल कौर सिद्धू 2011 बैच की पंजाब कैडर की IAS अफसर हैं। वह IAS से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन देने के तुरंत बाद राजनीति में आ गईं। केंद्र सरकार ने इस्तीफा मंजूर किया लेकिन पंजाब सरकार ने दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है।

Highlights

  • IAS परमपाल कौर का इस्तीफा मंजूर
  • केंद्र नहीं राज्य को चुना
  • इस लोकसभा सीट से लड़ रही हैं चुनाव

बठिंडा से भाजपा प्रत्याशी परमपाल कौर का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। पंजाब सरकार और परमपाल में लंबे समय से इस्तीफे को लेकर तनातनी जारी थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बाबत कई बार परमपाल कौर को चेताया भी था। बीते दिनों सरकार ने परमपाल को दोबारा से ड्यूटी ज्वाइन करने का नोटिस भेजा था।

इस्तीफे को लेकर रही थी तनातनी

परमपाल कौर पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (PSIDC) में  मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। जब उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा उस दौरान उनका तत्काल इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था।

इसे लेकर पंजाब सरकार और परमपाल कौर में खूब तनातनी भी रही। सीएम मान ने परमपाल को चेताया भी कि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है। ऐसे में उनकी जिंदगी भर की कमाई खतरे में पड़ सकती है।

ड्यूटी ज्वाइन करने का नोटिस

दो दिन पहले परमपाल को पंजाब सरकार द्वारा ड्यूटी फिर से ज्वाइन करने का नोटिस भी जारी किया गया था। पंजाब सरकार ने परमपाल को चेताया था कि अगर वह फिर से ड्यूटी ज्वाइन नहीं करती तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसकी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि वे चुनाव ही लड़ेंगी दोबारा ड्यूटी पर वापस नहीं जाएंगी। वे अब सेवानिवृत हो चुकी हैं। इसलिए वे अब कुछ भी कर सकती हैं सरकार को इसमें हस्ताक्षेप नहीं करना चाहिए। मेरी आगे की कुछ योजनाएं हैं। इसी के तहत मैं चुनाव लड़ूंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan