Citroen Basalt : Citroen अगले महीने लाॅन्च कर सकती नई SUV, लीक हई तस्वीरें

Summary :

Citroen Basalt : भारतीय बाजार में जल्द ही फ्रेंच कार निर्माता सिट्रोन नई एसयूवी (Citroen Basalt) को लॉन्च करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार एसयूवी को भारत में सिट्रोन बसाल्ट के नाम से इस साल जून में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी भारत में इसकी टेस्टिंग कर रही है और इसी दौरान इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। Highlights  जून में लाॅन्च हो सकती Citroen की नई SUV सामने आई कुछ तस्वीरें  Basalt एक कूपे डिजाइन की एसयूवी होगी कैसा होगा डिजाइन सामने आई तस्वीरों के मुताबिक सिट्रोन बसाल्ट (Citroen Basalt) एक कूपे डिजाइन…

Citroen Basalt : भारतीय बाजार में जल्द ही फ्रेंच कार निर्माता सिट्रोन नई एसयूवी (Citroen Basalt) को लॉन्च करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार एसयूवी को भारत में सिट्रोन बसाल्ट के नाम से इस साल जून में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी भारत में इसकी टेस्टिंग कर रही है और इसी दौरान इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Highlights 

  • जून में लाॅन्च हो सकती Citroen की नई SUV
  • सामने आई कुछ तस्वीरें 
  • Basalt एक कूपे डिजाइन की एसयूवी होगी

कैसा होगा डिजाइन

Citroen Basalt
Citroen Basalt

सामने आई तस्वीरों के मुताबिक सिट्रोन बसाल्ट (Citroen Basalt) एक कूपे डिजाइन की एसयूवी होगी। इसके अलावा इसमें सामने एक सेडान जैसा लंबा बोनट है जबकि पीछे रूफ स्लोपिंग डिजाइन में है जो बूट से जाकर मिल जाती है। इसमें बड़े साइड व्हील आर्च दिए गए हैं। इसमें ए पिलर से सी पिलर तक खिड़कियों के चारों ओर ब्लैक हाइलाइट्स, ब्लैक ORVMs, रियर में ब्लैक बंपर और रैप-अराउंड टेललाइट्स हैं। चूंकि टेस्ट मॉडल बेस वैरिएंट है इसलिए इसमें स्टील व्हील दिए गए हैं। उम्मीद है कि लॉन्च होने पर एसयूवी 15-इंच या 16-इंच अलॉय व्हील सेट के विकल्प के साथ आएगी। सिट्रोन बसाल्ट एसयूवी की स्पाई तस्वीरों से इसके डिजाइन का पता चला है। बसाल्ट विजन कॉन्सेप्ट पर आधारित इस एसयूवी में आगे की तरफ प्रोजेक्टर एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और डीआरएल, फॉग लैंप के साथ बॉडी-कलर बंपर और सिट्रोएन लोगो के साथ एक पतली ग्रिल दी गई है।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

Citroen Basalt
Citroen Basalt

बसाल्ट एसयूवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग IRVM, रेन-सेंसिंग वाइपर, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स दिए जाने की संभावना है। सिट्रोएन बसाल्ट (Citroen Basalt) एसयूवी की सुरक्षा को भी बढ़ाएगा, जिसमें सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, ISOFIX पॉइंट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए जाएंगे।

जानिए इंजन की खासियत

Citroen Basalt
Citroen Basalt

सिट्रोन ने अभी तक बसाल्ट एसयूवी (Citroen Basalt) के पावरट्रेन के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उम्मीद है कि फ्रांसीसी कार निर्माता इस एसयूवी को 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस करेगी, जो C3 एयरक्रॉस एसयूवी के साथ भी उपलब्ध है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है। यह इंजन 109 बीएचपी की पावर और 205 एनएम का पीक टॉर्क देने में सक्षम है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News