Jio Plans: अगर आप चाहते हैं कि एक ही रिचार्ज प्लान में आपको फ्री में तमाम तरह की OTT सेवाएं भी हासिल हो जाए तो यहां हम आपको कुछ रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Jio ने दी खुशखबरी
अगर आप भी जियो यूज़र हैं तो यकीनन आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी कि कंपनी कुछ ऐसे प्लान भी पेश करती है जिनका दाम बहुत कम है और उनमें OTT का फ्री में सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। प्लान की शुरुआती कीमत सिर्फ 175 रुपये है।
175 रुपये में मिलेगा OTT प्लान
कंपनी के OTT वाले प्लान की शुरुआती कीमत मात्र 175 रुपये है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को SonyLIV, Zee5, जियो सिनेमा प्रीमियम, लायंसगेट प्ले, डिस्कवरी प्लस, सन नेक्स्ट समेत कई और सब्सक्रिप्शन देता है। ये डेटा ओनली पैक है, जो 12OTT के फायदे के साथ आता है। इसमें 10जीबी डेटा दिया जाता है, और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। ये जियो TV Premium Plan के तौर पर पेश किया जाता है।
Jio 329 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो अपने इस 329 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इस प्लान में हर दिन ग्राहकों को 1.5GB डेटा दिया जाता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Jio 889 रुपये वाला प्लान
Jio के इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इस प्लान की खास बात इसका जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन है। साथ ही प्लान में हर दिन 1.5GB डेटा दिया जाता है।
949 रुपये वाला प्लान
Jio अपने 949 रुपये वाले प्लान में 3 महीने के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन देता है। इस प्लान की वलिडिटी 84 दिनों की है। यानी कि लगभग इसमें 3 महीने की वैधता मिल जाती है।
Jio 1299 रुपये वाला प्लान
रिलायंस Jio के 1299 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को मुफ्त नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन का फायदा दिया जाता है। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2जीबी डेटा का फायदा दिया जाता है. खास बात ये है कि इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App



