Jammu & Kashmir: मौसम ने बदला अपना रुख, अगले दो दिन रहेगा सुहाना

Jammu & Kashmir: मौसम ने बदला अपना रुख, अगले दो दिन रहेगा सुहाना

Jammu & Kashmir

Jammu & Kashmir: जम्मू और कश्मीर करीब सप्ताह भर से कहर बनकर पड़ रही गर्मी से अगले तीन दिनों तक राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी ने मौसम के मिजाज कुछ बदले हैं। इससे तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई।

Highlights

  • पहाड़ों में मौसम हुआ सुहाना
  • तापमान में भी हल्की गिरावट
  • आंधी से रुकी यातायात सुविधा

48 घंटे तक हल्के बादल और बारिश

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने अपना रुख बदला है जिससे आम जन को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक हल्के बादल और बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं शुक्रवार शाम को आई आंधी के चलते लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विभाग ने मौसम को लेकर भविष्यवाणी भी की है।

JK2 4

13 मई तक छाए रहेंगे हल्के बादल

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार, 13 मई तक हल्के बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की वर्षा तो उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। दिन में बादल छाए रहने के चलते वर्षा के आसार बनने लगे थे, लेकिन धूल भरी आंधी अपने साथ बादल भी ले उड़ी। दोपहर में कुछ देर की की धूल भरी आंधी ने लोगों को खूब परेशान किया।

JK3 4

आंधी से रुकी यातायात सुविधा

सड़कों पर चलने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।कुछ देर के लिए सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ने वाली गाड़ियों को भी अपनी रफ्तार पर अंकुश लगाना पड़ा। दो पहिया वाहन चालकों को तो धूल भरी आंधी के चलते सुरक्षित स्थान पर रुकना पड़ा।

JK4 4

बीते सप्ताह भर से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा था। आगे भी अगले तीन दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। श्रीनगर में भी पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा था लेकिन आज सामान्य से नीचे आ गया है।

शनिवार को बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को वर्षा होने की संभावना है और अगले 48 घंटों तक बादलों के छाए रहने और उससे राहत मिलने का पूर्वानुमान है। बीते सोमवार से लगातार निकल रही तेज धूप के कारण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। हर दिन के साथ तापमान बढ़ते हुए 37.2 सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे गर्मी ने सबको बेहाल करना शुरू कर दिया।

बारिश से मिलेगी लोगों को गर्मी से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और वर्षा के आसार हैं। अगले 48 घंटों तक मौसम का मिजाज सही रहने का पूर्वानुमान है, जिससे लोगों को रविवार तक गर्मी से राहत मिले रहने की उम्मीद है।

वैष्णो देवी कटड़ा में प्रभावित रही हेलीकॉप्टर सुविधा

वहीं, मौसम के बदले मिजाज के कारण शुक्रवार दोपहर तक वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बाधित रही। उसके बाद मौसम साफ होने पर यह सेवा फिर सुचारु हो पाई। कटड़ा में दोपहर तक आसमान में बादलों का जमघट लगा रहा। इस दौरान करीब एक घंटा तक झमाझम वर्षा भी हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।