चार धाम की यात्रा से पहले श्रद्धालु जान लें कुछ बातें नहीं तो हो सकती है परेशानी

Summary :

हिन्दू धर्म में चार धाम यात्रा का बहुत महत्व है। मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति अपने जीवन में इन चार धामों की यात्रा करता है उसके जीवन के सारे पाप धुल जाते हैं। हर साल चार धाम की यात्रा के लिए मंदिरो के कपाट खोले जाते हैं। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां दर्शन करने जरूर आते हैं। लेकिन इस बार चार धाम की यात्रा पर जाने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखें। ऑनलाइन रजिस्ट्रशन करना अनिवार्य दरअसल इस बार यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा…

Char Dham Yatra

हिन्दू धर्म में चार धाम यात्रा का बहुत महत्व है। मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति अपने जीवन में इन चार धामों की यात्रा करता है उसके जीवन के सारे पाप धुल जाते हैं। हर साल चार धाम की यात्रा के लिए मंदिरो के कपाट खोले जाते हैं। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां दर्शन करने जरूर आते हैं। लेकिन इस बार चार धाम की यात्रा पर जाने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखें।

Char Dham Yatra
Source- Google Images

ऑनलाइन रजिस्ट्रशन करना अनिवार्य

दरअसल इस बार यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा ,ऐसा मान लीजिये की इस बार बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के यात्रा शुरू करना मुश्किल हो सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही यात्रिओं को यात्रा आरम्भ करने की अनुमति दी जाएगी। तो अगर आप भी चार धाम के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो अभी से रजिसट्रेशन करना शुरू कर दीजिए।

11 दिन में हुए 15 लाख रजिस्ट्रेशन

बीते 11 दिनों में अब तक करीब 15 लाख से अधिक भक्त चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह बुकिंग 100 करोड़ के पार पहुंच सकती हैं। उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक, इस बार नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।

Char Dham Yatra
Source- Google Images

जीएमवीएन बुकिंग में इजाफा

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए स्थित जीएमवीएन के गेस्ट की बुकिंग इस बार 100 करोड़ से पार जा सकती है। मालूम हो, जीएमवीएन की एडवांस बुकिंग में भारी इजाफा दर्ज किया गया जो की 8.25 करोड़ के पार चला गया। निगम के अनुसार इस बार नया रिकॉर्ड बन सकता हैं जो बीते वर्षो के मुकाबले काफी ज्यादा होगा।

Char Dham Yatra
Source- Google Images

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार पंजीकरण कई गुना ज्यादा हैं। इस बार का पंजीकरण 15 अप्रैल से ही शुरू हो गया था जिसमे यमुनोत्री के लिए 253883 ,केदारनाथ के लिए 521052 ,गंगोत्री के लिए 277901 बद्रीनाथ 436688 और हेमकुंड साहिब के लिए लगभग 23469 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

चार धाम के लिए कैसे कराये रजिस्ट्रेशन

अपना सुरक्षित पंजीकरण कराने के लिए यात्री पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ पर जाकर अपनी रेगसिट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा श्रद्धालु मोबाइल ऐप touristcareuttrakhand से भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इतना ही नहीं श्रदालु टोल फ्री नंबर 01351364 या व्हाट्सप्प नंबर 8394833833 पर जाकर भी मदद ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid