दुनिया इस बात से अछूती नहीं है की चीन अपने देश को हमेशा हर क्षेत्र में सबसे आगे रखता है। चीनी लोग टेक्नोलॉजी से लेकर खेल तक में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इतना ही नहीं चीन अपने युवा को हर फील्ड के लिए भी तैयार करने की योजनाएं बनाता रहा है। अब तैयारी से जुड़ा ही एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें छोटे चीनी बच्चों को बास्केटबॉल की ट्रेनिंग लेते हुए देखा जा सकता है।

बास्केटबॉल की ट्रेनिंग लेते दिखें बच्चे
सोशल मीडिया साइट एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें चीनी बच्चों को इतनी कम उम्र में बास्केटबॉल जैसा खेल बखूबी खेलते देखा जा सकता है। इतने छोटे बच्चों का यह जानना की बॉल को अपने पास रख कर उसे गोलपोस्ट तक कैसे लेकर जाना है थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन इन बच्चों की ट्रेनिंग देख लगता है कि इनके लिए ये बाएं हाथ का खेल हैं।
Basketball training at a school in China
pic.twitter.com/IZrWJhAXtc— Science girl (@gunsnrosesgirl3) April 26, 2024
ये वीडियो @gunsnrosesgirl3 ने शेयर किया है।
अब यह तो जाहिर सी बात है कि बच्चों को शुरूआती समय से अगर कुछ सिखाया जाया तो उनकी उसपर पकड़ बन जाती है जिससे वह उस काम को अच्छे से कर पाते है। ऐसे में इतने छोटे बच्चों को खेलता देख कोई भी कह सकता है की आगे चल कर वह खेल के क्षेत्र में काफी अच्छा नाम बना सकते हैं।
वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
चीनी में बच्चों के महज 11 सेकंड के वीडियो को अब तक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं वही 1 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट में यूजर्स बच्चों की ट्रेनिंग पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यही वजह है चीन ओलिंपिक में अच्छा प्रदशन करता है।’ तो दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चाइना के बच्चे खेल में भी बहुत आगे है।’ इस वीडियो पर आप कि क्या प्रतिक्रिया है हमे कमेंट में बताएं।


Download Android App
Download iOS App



