कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित नीट एवं जेईई की परीक्षाओं के संदर्भ में बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को सभी पक्षों से बात कर मुद्दे का स्वीकार्य समाधान निकालना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नीट-जेईई के अभ्यर्थियों की चिंता अपनी सेहत और भविष्य दोनों को लेकर है। उनकी कुछ वाजिब चिंताएं हैं। कोविड-19 के संक्रमण का डर है, महामारी के दौरान परिवहन एवं ठहरने की चिंता है और असम एवं बिहार में बाढ़ है।’’
NEET-JEE aspirants are worried about their health & future.
They have genuine concerns of:
– fear of Covid19 infection
– transport & lodging during pandemic
– flood-mayhem in Assam & Bihar.GOI must listen to all stakeholders & find an acceptable solution.#AntiStudentModiGovt
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 26, 2020
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत सरकार को सभी पक्षों को सुनना चाहिए और एक स्वीकार्य समाधान ढूंढना चाहिए। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) तय कार्यक्रम के अनुसार सितंबर में ही आयोजित की जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



