कोरोना प्रकोप को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के तीसरे चरण की अवधि आज यानि रविवार को समाप्त हो रही है, वहीं सोमवार से लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत होने वाली है। नए रंगढंग वाले इस लॉकडाउन में कई तरह की छूट मिलने की उम्मीद है। इस संबंद में आज गृह मंत्रालय जरूरी दिशानिर्देश जारी करेगा।
जानकारी के मुताबिक 31 मई तक लॉकडाउन की सीमा बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही पहले के मुकाबले ज्यादा रियायत दी जा सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि लॉकडाउन 4 में इकॉनमी को खोलने की ज्यादा कोशिश होगी। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन 4 में देश के कई शहरों जैसे मुंबई और दिल्ली में कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
कोरोना वायरस : देश में संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार, अब तक 2872 लोगों की मौत
लॉकडाउन के चौथे चरण में ऑटो, बस और कैब सर्विस को इजाजत मिल सकती है. हालांकि, कटेनमेंट जोन में इन पर पाबंदी जारी रहेगी। वहीं, रेड जोन को लेकर केंद्र राज्ये सरकारों पर फैसला छोड़ सकती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट को गैर जरूरी सामानों की सप्लाई करने की अनुमति मिल सकती है। ऑफिस और फैक्ट्रियों में 33 फीसदी कर्मचारियों को ही काम करने की इजाजत को बढ़ाकर 50 फीसदी किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते मंगलवार को दिए अपने सम्बोधन में लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया था, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना लंबे समय तक जिंदगी का हिस्सा बना रहेगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण देश में 24 मार्च से ही लॉकडाउन लागू है, 17 मई को लॉकडाउन 3.0 की अवधि खत्म हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



