राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पुष्य पर्व की पूर्व संध्या पर सभी नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। श्री कोविंद ने अपने संदेश में आज कहा, ‘‘ सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मौसम बदलने लगता है। मैं इस अवसर पर सभी भारतीयों और विदेशों में बसें देशवासियों को लोहड़, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पुष्य पर्व के साथ-साथ फसल कटाई के उत्सव पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’’
राष्ट्रपति ने कहा कि ये त्योहार पूरे भारत में विविध रूपों में किन्तु समानता के साथ मनाये जाते हैं। यह उत्सव हमारे देश के किसानों और अन्य करोड़ लोगों के अथक परिश्रम और तप की सराहना का भी होता है। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सभी देशवासियों की समृद्धि, खुशहाली और भाईचारे की भावना को और मजबूत बनाने की भी कामना की।


Download Android App
Download iOS App



