नागपुर : केंद्रीय मंत्री और नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गडकरी महाल क्षेत्र में बने मतदान केंद्र पर सपरिवार पहुंचे और वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि वह यह देख कर बहुत खुश हैं कि बड़ी संख्या में लोग मतदान करने पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और संपूर्ण विश्व हमारी तरफ देख रहा है। मैं अत्यंत प्रसन्न हूं कि लोग बड़ी संख्या में वोट देने पहुंचे हैं।’’ उन्होंने 2014 की तुलना में इस बार जीत का अंतर ज्याद रहने की उम्मीद जतायी। उनका मुख्य मुकाबला कभी भाजपा सांसद रह चुके और अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नाना पटोले से है।
महाराष्ट्र में प्रथम चरण में लोकसभा की सात सीटों नागपुर, वर्धा, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर, गढ़चिरौली-चिमूर और यवतमाल-वाशिम सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। सभी निर्वाचन क्षेत्र राज्य के विदर्भ क्षेत्र में आते हैं।


Download Android App
Download iOS App




