Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुके है सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम का भी एलान कर रही है। इसी बीच चुनाव आयोग 14-15 मार्च को लोकसभा चुनावों का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक 2019 को लोकसभा चुनावों की तर्ज पर ही इस बार भी 7 चरणों में ही चुनाव कराए जा सकते हैं। खबर है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पहले चरण के लिए वोटिंग हो सकती है।
Highlights
- 14 या 15 मार्च को हो सकता है लोकसभा चुनाव का ऐलान
- 7 चरणों में हो सकता है मतदान
- अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पहले चरण के लिए वोटिंग हो सकती है
14 या 15 मार्च को हो सकता है लोकसभा चुनाव का ऐलान
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग अगले हफ्ते किसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। फिलहाल आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों के दौरे पर है। सभी राज्यों में तैयारियों का आकलन करने के बाद ही आयोग चुनाव की तारीखों की ऐलान होगा।
चुनाव आयोग की टीम अभी पश्चिम बंगाल के दौरे पर
सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग की टीम अभी पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। इसके बाद टीम उत्तर प्रदेश और फिर जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगी। जानकारी के मुताबिक निर्वाचन अधिकारी 13 मार्च तक अपना दौरा पूरा कर लेंगे। इस बीच इलेक्शन कमीशन सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग कर रहा है।
तैयारियों में लगी सभी राजनितिक पार्टियां
चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी राजनितिक पार्टियां भी अपनी-अपनी तैयारियों में लग चुकी हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषण कर दी है। सत्तारूढ़ बीजेपी ने हाल ही में 195 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।


Download Android App
Download iOS App




