लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ने सख्त शब्दों में कहा कि संसद गेट पर प्रदर्शन करना सही नहीं है
अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर हंगामा मचा, जिसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी
संसद भवन के मकर द्वार के पास हुई धक्का-मुक्की के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने प्रवेश द्वार पर सांसदों के प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी
भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों के बीच धक्कामुक्की की घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने यह फैसला लिया. साथ ही, आदेश को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए
वहीं, मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “यह संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है और ऐसी स्थिति में सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो रही है”
इससे पहले लोकसभा ने देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित दो विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी
लोकसभा में मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और संघ राज्य क्षेत्र कानून (संशोधन) विधेयक, संयुक्त समिति को भेजने का प्रस्ताव रखा, जिसे लोकसभा ने पारित कर दिया



Download Android App
Download iOS App










