लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन है। ऐसे में आज नामांकन के अंतिम दिन बड़ी हस्तियां अपना पर्चा दाखिल करेंगी। नामांकन दाखिल करने वालों में महाराष्ट्र के नागपुर से नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के ही बीड से प्रीतम मुंडे, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर, मथुरा से हेमा मालिनी, गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह, आजमगढ़ से अखिलेश यादव, कर्नाटक के तुमकुर से एचडी देवगौड़ा, जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से फारुख अब्दुल्ला, बिहार के जमुई से चिराग पासवान, गया से जीतनराम मांझी शामिल हैं।
वही, नामांकन के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आज फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर और भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के चलते ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है। वही, प्रत्याशी के साथ उनका वाहन और केवल 5 लोग ही कलक्ट्रेट में प्रवेश कर सकेंगे।
इसके अलावा गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भी नामांकन का आज आखिरी दिन है। ऐसे में भाजपा से वीके सिंह, सपा-बसपा गठबंधन की ओर से सुरेश बंसल और कांग्रेस से डॉली शर्मा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि नामांकन के लिए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की गई है।
अपर निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि 18 मार्च से प्रक्रिया की शुरूआत हुई थी। 20 और 21 को होली के अवकाश के कारण नमांकन नहीं हो सका। ऐसे में आज 25 मार्च को नामांकन दाखिल करने का आखरी दिन है। वही, 26 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च को नामांकन वापस होंगे।


Download Android App
Download iOS App




