श्रीनगर में सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज-Lowest Temperature Of The Season Recorded So Far In Srinagar

श्रीनगर में सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज

श्रीनगर शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट हुई। यहां सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माइनस 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

HIGHLIGHTS

  • न्यूनतम तापमान में और गिरावट
  • तापमान माइनस 5.4 डिग्री दर्ज
  • लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान माइनस 14.1

 

श्रीनगर में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, श्रीनगर में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। गुलमर्ग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 5 और पहलगाम में माइनस 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान माइनस 14.1, कारगिल में माइनस 10.2 और द्रास में माइनस 11.7 दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.7, कटरा में 6.6, बटोट में 2.1, भद्रवाह में माइनस 0.2 और बनिहाल में माइनस 0.5 डिग्री रहा। कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे स्थानीय रूप से ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जाना जाता है, हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।