LPG Cylinder New Rate: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच आम आदमी को अप्रैल महीने में मंहगाई का करारा झटका लगा है। आज एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 1 अप्रैल से बढ़ोतरी की गई है, जिससे प्रमुख शहरों में व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में कुछ ही दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो बढ़कर 2,078.50 रुपये हो गई है। वहीं 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो प्रति रिफिल 549 रुपये है।
LPG Cylinder New Rate: LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी

कोलकाता में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 218 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो शहरी केंद्रों में ईंधन की बढ़ती लागत को दर्शाता है। इस बीच, घरेलू खाना पकाने वाली गैस एलपीजी की दरें, जिनमें 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है। सिलेंडरों की पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के बीच आया है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़रायल और ईरान शामिल हैं, जिसके कारण होर्मुज की नाकाबंदी हो गई है, जो कच्चे तेल और ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण वैश्विक समुद्री मार्ग है।
ATF की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान भरने वाली घरेलू एयरलाइनों के लिए एटीएफ की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई है। आज 1 अप्रैल से ATF की नई कीमतों की घोषणा कर दी है जिसमें दोगुना से अधिक कीमत बढ़ाई गई है। आज से घरेलू उड़ानों के लिए विमान ईंधन में 115% की भारी बढ़ोतरी की गई है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लगभग 107% की भारी बढ़ोतरी की गई है। एटीएफ दरों में तेज वृद्धि वैश्विक स्तर पर जेट ईंधन की कीमतों में उछाल का कारण है।
LPG Cylinder New Rate: सीधा असर आम आदमी की जेब पर

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि होटल और रेस्टोरेंट संचालक खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा सकते हैं। होटल या बाहर खाना महंगा हो सकता है। वहीं ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के चलते पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा संकट बढ़ गया है।


Download Android App
Download iOS App




