महाराष्ट्र में भारी बारिश ने कहर मचा रखा है। इस बीच रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां भारी बारिश से जलभराव हो गया है, जिसमें लगभग 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर तिनके की तरह बह गए हैं। इनमें कुछ सिलेंडर खाली, तो कुछ भरे हुए हैं। सारे गैस सिलेंडर बहकर पातालगंगा नदी में चले गए हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। कलेक्टर ने लोगों को चेतावनी दी है कि इन सिलेंडर को न छुएं, ये खतरनाक हो सकता है।
HPCL के गैस रिफिलिंग प्लांट में घुसा पानी
जानकारी के मुताबिक यह घटना रायगढ़ जिले के खालापुर तालुका में स्थित चावणे इलाके की है। यहां मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते इलाके में भारी जलभराव हो गया। बारिश के बाद पातालगंगा नदी का पानी HPCL के गैस रिफिलिंग प्लांट में घुस गया। देखते ही देखते पाने के तेज बहाव में 3 हजार एलपीजी सिलेंडर बह गए। हालांकि अधिकारी इस नकदन का आकलन कर रहे हैं और बहे हुए सिलेंडरों को ढूंढने में लग गए हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो:-
Hundreds of LPG Gas cylinders got washed away in Floods and people are looting them.
This looks so bizzare pic.twitter.com/bk41ElgmAy— Woke Eminent (@WokePandemic) July 8, 2026
कलेक्टर ने लोगों से की ये अपील
रायगढ़ जिले के कलेक्टर किशन जावले ने लोगों से अपील की है कि नदी में बहे हुए सिलेंडरों को न छुएं और न ही घर ले जाएं। उन्होंने कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि बहे हुए सिलेंडर सुरक्षित स्थिति में हैं या नहीं। इन्हें उठाना, खोलना और घर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि इन तरह के जोखिम न उठाएं और नदी में सिलेंडर मिलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।


Download Android App
Download iOS App




