तेल विपणन कंपनियों ने रसोई गैस के गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत में 93 रुपए प्रति सिलेंडर की भारी बढोतरी की है। इसके अलावा सब्सिडी वाला सिलेंडर भी 4़.56 रुपए महंगा किया है। कोलकाता को छोडकर तीन महानगरों में विमान ईंधन के दाम भी बढे हैं।कीमतों में यह बढोतरी आज से प्रभावी हो गई है। तेल विपणन की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में अब गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 742 रुपए का मिलेगा।
यह लगातार चौथा महीना है जब इसमें बढोतरी की गई है। सरकार एक वित्त वर्ष में उपभोक्ता को 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराती है जबकि इससे अधिक सिलेंडर लेने पर बाजार कीमत अदा करनी पडती है। सब्सिडी खत्म करने के सरकार के निर्णय के तहत कंपनियों ने सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम दिल्ली में 4़.56 रुपए बढ़कर 495.69 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिये हैं।
विमान ईंधन की राजधानी में कीमत 1,098 रुपए प्रति किलोलीटर बढाई गई है। कोलकाता में इसके दाम 2,959 रुपए कम हुए हैं। गैस की कीमतों में वृद्धि से उपभोक्ताओं पर नया बोझ पड़ गया है। इससे महिलाओं की रसोई ज्यादा प्रभावित होगी।


Download Android App
Download iOS App



