दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
सूचना मिलने पर कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। बुरहानपुर के नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और सुरक्षा उपायों के लिए कुछ घरों को खाली करा लिया गया है।
आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया
मिडिया से बात करते हुए संदीप श्रीवास्तव ने बताया, “बुरहानपुर के गणपति नाका थाना क्षेत्र के आलमगंज में एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई। शुरुआत में दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उसके बाद करीब 10 दमकल गाड़ियां पिछले 2.5 घंटे से आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। इसके साथ ही 4 टैंकर भी इन दमकल गाड़ियों को मदद कर रहे हैं। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। सुरक्षा उपायों के तहत कुछ घरों को खाली करा लिया गया है, क्योंकि पास में ही रिहायशी इलाका है।आगे की जानकारी का इंतजार है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




