मध्य प्रदेश में कथावाचक मोहित नागर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

Summary :

भोपाल, 20 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में काफी अर्से बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने वाली खबर आई है। कथावाचक मोहित नागर ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस के राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में आगर जिले की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से कथावाचक पं. मोहित नागर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस की सदस्यता लेने…

भोपाल, 20 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में काफी अर्से बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने वाली खबर आई है। कथावाचक मोहित नागर ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

कांग्रेस के राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में आगर जिले की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से कथावाचक पं. मोहित नागर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल विचार “वसुधैव कुटुंबकम” है, जो प्रेम, भाईचारे और सद्भावना पर आधारित है। कांग्रेस पार्टी समाज में अच्छे इंसान बनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य करती है।

सदस्यता ग्रहण करते हुए पंडित मोहित नागर ने कहा कि धर्म की बात करना और धर्म पर चलना अलग-अलग बातें हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं क्योंकि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म की आड़ में समाज को बांटने और लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है, जबकि उनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और समाज में सौहार्द स्थापित करना है।

इस अवसर पर सुसनेर विधायक भैरव सिंह बापू, संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले, विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चोकसे, जिला पंचायत राजगढ़ के चंदर सिंह सौदिया एवं पूर्व प्रवक्ता राहुल राज सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

–आईएएनएस

एसएनपी/डीएससी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.