महाकुंभ 2025 एक दिव्य अनुभव, व्यवस्थाएं शानदार: NSE-CEO

Summary :

महाकुंभ 2025: NSE प्रमुख ने बताया अद्वितीय अनुभव, व्यवस्थाओं की प्रशंसा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के एमडी और सीईओ, आशीष कुमार चौहान ने महाकुंभ 2025 को एक रोमांचक और एक दिव्य अनुभव बताया और शानदार प्रबंधन के लिए सरकार की तारीफ भी की।

चौहान ने शनिवार को प्रयागराज स्थित गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों को त्रिवेणी संगम में आस्था की डूबकी लगाई।

एनएसई के एमडी और सीईओ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “यह एक रोमांचक और दिव्य अनुभव था। यह पवित्र डूबकी केवल भगवान शिव के आशीर्वाद से संभव हुई है।”

उन्होंने आगे महाकुंभ में सरकार की ओर से किए गए प्रबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि महाकुंभ की प्रबंधन टीमें बधाई की पात्र हैं और त्रिवेणी संगम तक की पूरी यात्रा निर्बाध है।

चौहान ने महाकुंभ के अपने अनुभव को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर करते हुए कहा कि आज प्रयागराज के महाकुंभ में लाखों लोगों के साथ दुनिया के सबसे बड़े इंसानी जमावड़े में पवित्र संगम पर डूबकी लगाना सबसे रोमांचक और दिव्य अनुभव था।

साथ ही उन्होंने महाकुंभ को आस्था, भक्ति और आध्यात्मिकता का सागर बताया।

महाकुंभ 2025 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 फरवरी तक चलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, करीब 55 करोड़ लोग महाकुंभ में आस्था की डूबकी लगा चुके हैं। शनिवार को महाकुंभ का 41वां दिन है, भव्य आध्यात्मिक मेले के समापन में केवल चार दिन शेष हैं।

भव्य आध्यात्मिक समागम में जीवंत सांस्कृतिक स्पर्श जोड़ने के लिए, उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग ने महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव के 10वें संस्करण का भी आयोजन किया है।

शनिवार से शुरू होने वाला दो दिवसीय महोत्सव भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 30 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 107 अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और सात भारतीय कलाकारों सहित 127 कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.