नासिक : महाराष्ट्र में भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई एसयू-31 नासिक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि संभवता दुर्घटना तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई है। सेना व वायु सेना के शीर्ष अधिकारी और पुलिस अधिकारी महाराष्ट्र में घटनास्थल पर पहुंचे है।
बताया जा रहा है कि ये फाइटर प्लेन अभी टेस्ट पर था जिस दौरान ये क्रैश हो गया। ये विमान अभी Hindustan Aeronautics Limited (HAL) में अंडर प्रोडक्शन था। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में वायुसेना के कई विमान क्रैश हो चुके हैं। इनमें कई हादसों में पायलट को भी नुकसान पहुंचा था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App




