मां के प्रेमी ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला खौफनाक राज, आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Maharashtra Crime Child Murder: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चार साल के बच्चे को उसकी मां के प्रेमी ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी को इस वारदात की जानकारी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि इस खौफनाक अपराध के पीछे का मुख्य मकसद क्या था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। Mother Lover Kill Child: मां के प्रेमी ने बच्चे को बेरहमी से पीटा इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शंभू शर्मा को…

Maharashtra Crime Child Murder: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चार साल के बच्चे को उसकी मां के प्रेमी ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी को इस वारदात की जानकारी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि इस खौफनाक अपराध के पीछे का मुख्य मकसद क्या था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

Mother Lover Kill Child: मां के प्रेमी ने बच्चे को बेरहमी से पीटा

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शंभू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को बच्चे की मौत के बाद शुरुआती तफ्तीश के दौरान ही पुलिस को आरोपी पर शक हो गया था। यह पूरी घटना काशीमीरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र की बताई जा रही है।

Maharashtra Crime Child Murder
Mother Lover Kill Child (Image- Social Media)

पुलिस के मुताबिक, बच्चे की मां आरोपी शर्मा के साथ ही रह रही थी। आरोप है कि शंभू शर्मा ने घर के अंदर मासूम के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई। वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने इसे स्वाभाविक मौत का रूप देने की कोशिश की थी। हालांकि, मुस्तैद पुलिस ने पंचनामे के दौरान बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देख लिए और शव को तुरंत पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Thane Child Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुले राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्चे की मौत मारपीट की वजह से लगी अंदरूनी चोटों से हुई है। पुलिस ने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने शंभू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बच्चे को पीटने की बात भी कबूल ली है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शंभू शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि अब इस बात की जांच की जा रही है कि उसने बच्चे को क्यों मारा और क्या बच्चे की मां को इस अपराध के बारे में जानकारी थी या नहीं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।