Maharashtra Election : महाराष्ट्र में आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों से चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे में कोपरी-पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। सदा सर्वणकर को राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ माहिम से मैदान में उतारा गया है।
शिवसेना ने आगामी #MaharashtraAssemblyElections2024 के लिए 45 उम्मीदवारों की सूची जारी की, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सदा सर्वणकर को राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ माहिम से मैदान में उतारा गया है। pic.twitter.com/y33M8oEyNn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2024
उद्धव गुट से आए विधायकों को भी टिकट
सामने आई शिवसेना की पहली लिस्ट में माहिम सीट से सदानंद शंकर सरवणकर को उम्मीदवार बनाया है। ये वही सीट है, जहां से मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं। इस लिस्ट में उन सभी विधायकों के नाम भी है, जो बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के गुट को छोड़कर एकनाथ शिंदे के साथ हो गए थे। साथ ही वर्तमान सरकार के शिंदे गुट के कई मंत्रियों के नाम भी इस लिस्ट में हैं। इसके अलावा एकनाथ शिंदे की पार्टी ने नए चेहरों में राजनीतिक परिवारों के दिग्गजों और कुछ निर्दलीयों को शामिल किया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले दिन मंगलवार को 57 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र में कब है चुनाव?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होंगे और 23 नवंबर को मतगणना होगी। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होगा। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख मतदाता होंगे। जिसमें 5 करोड़ पुरुष वोटर हैं. इसके लिए एक लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे, जहां पर वोट पड़ेंगे। महाराष्ट्र के हर बूथ पर करीब 960 वोटर होंगे। इस बार मुंबई में पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



