महाराष्ट्र विधानपरिषद की छह सीटों के लिए 21 मई को हुए चुनाव में से पांच सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इनमें से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो सीटों और शिवसेना को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को एक सीट मिली है।
आपको बता दें कि स्थानीय निकायों से महाराष्ट्र विधान परिषद की छह सीटों पर मतदान हुए थे। राकांपा के तीन, भाजपा के दो और कांग्रेस के एक एमएलसी का राज्य के उच्च सदन में कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद इस चुनाव की जरूरत पड़ी थी। उस्मानाबाद-बीड-लातूर, रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, नासिक, परभानी-हिंगोली, वर्धा-चंद्रापुर-गढ़चिरौली और अमरावती सीट पर चुनावी मुकाबले पर सबकी नजरें हैं।
दरअसल, इस सीट पर महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे (भाजपा) और उनके करीबी रिश्तेदार धनंजय मुंडे (राकांपा) के बीच मुकाबला है। धनंजय परिषद में विपक्षी नेता हैं। भाजपा और शिवसेना तीन- तीन सीटों पर चुनाव लड़ी थी।
बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद में कुल 78 सीटें हैं और इसमें एनसीपी के 23 सदस्य हैं। विधान परिषद में कांग्रेस के 19, भाजपा के 18, शिवसेना के नौ, पीआरपी और लोकभारती के 1-1 सदस्य हैं। विधान परिषद में विपक्ष का बहुमत होने से सभापति पद एनसीपी और उपसभापति पद कांग्रेस के पास है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



