शिवपुरी : कोलारस क्षेत्र में जरूरतमंद लोग शासन की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है कोलारस अनुविभाग के डेहरवारा ग्राम पंचायत में निवास कर रहे आदिवासीयों के पास राशन कार्ड थे परन्तु इन कार्डो पर अधिकारी के हस्ताक्षर और सील नहीं लगी थी जिसके चलते इनको राशन से बंचित होना पड़ रहा है हमारे यहां राशन कार्ड 2015 में बना दिये गये थे परन्तु पात्रता पर्ची आज तक नहीं आई जिसके चलते हमको राशन दुकान संचालक राशन नही दे रहा है।
भीषण गर्मी में दो दर्जन से भी अधिक आदिवासी जनपद पंचायत में आए वह गुस्से में थे और अधिकारीयों से समस्याओं का हल न होने के चलते वह क्रोधित हो गये और उन्होाने जनपद पंचायत के बहार राशन कार्डो को फाड कर फैक दिया। कोलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत डेरवारा में प्रथमिक वनउपज समिति तेन्दुाआ, डेहरवारा के नामसे राशन दुकान संचालित होती है ।
उन्होने राशन दुकान संचालक पर भी गंभीर आरोप लगाए कितने अचरज बाली बात है कि इतनी भीषण गर्मी में आदिवासी अपनी समस्याओं को लेकर आए । परन्तु जनपद पंचायत के मीटिंग हॉल में सीईओ श्रीमति सुमन चक्र चौहान सचिवों की मीटिंग ले रही थी और आदिवासी जोर जोर से चिल्लाते रहे। बहार खड़े हुए एक कर्मचारी ने बहार से फाटक लगा दिया और आदिवासीयों की समस्यार पर किसी ने भी कोई ध्यान नहीं दिया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



