महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों में से 17 सीटों पर 2 चरणों में होने वाले चुनाव के लिए अब तक 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। ये उम्मीदवार या तो क्षेत्रीय पार्टियों के हैं या निर्दलीय हैं।
लोकसभा की सात सीटों पर 11 अप्रैल को चुनाव होंगे जबकि 10 अन्य सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान होंगे। इन सीटों पर नामांकन दायर करने की प्रक्रिया पहले से चालू हो चुकी है।
असीमानंद को बरी किये जाने पर बोलीं महबूबा- दोहरा मापदंड क्यों?
यहां के निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक पहले चरण के चुनाव के लिए सात सीटों – वर्धा, नागपुर, चंद्रपुर के लिए एक-एक, यवतमाल-वाशिम के लिए चार और भंडारा-गोंडिया के लिए दो यानि कुल नौ नामांकन पर्चे प्राप्त हुए हैं।
पहले चरण के लिए अधिसूचना सोमवार को जारी की गई थी। दूसरे चरण (18 अप्रैल) के चुनावों के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



