मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं, सिर्फ ‘आप’ का हूं: संजीव अरोड़ा

Summary :

चंडीगढ़, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने के कयास पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। सोमवार को उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं। चंडीगढ़ में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि भाजपा में जाने का कोई प्रोग्राम नहीं है। मैं भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं, मैं आम आदमी पार्टी में हूं और आगे भी रहूंगा। मैं पंजाब सरकार में मंत्री हूं और कल भी मंत्री के तौर पर आप सभी से मिलता रहूंगा। मंत्री संजीव अरोड़ा का यह बयान उस वक्त आया है जब…

चंडीगढ़, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने के कयास पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। सोमवार को उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में नहीं जा रहा हूं।

चंडीगढ़ में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि भाजपा में जाने का कोई प्रोग्राम नहीं है। मैं भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं, मैं आम आदमी पार्टी में हूं और आगे भी रहूंगा। मैं पंजाब सरकार में मंत्री हूं और कल भी मंत्री के तौर पर आप सभी से मिलता रहूंगा।

मंत्री संजीव अरोड़ा का यह बयान उस वक्त आया है जब पंजाब कोटे से ही आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए।

राघव चड्ढा ने यहां तक कहा कि वे गलत पार्टी में थे। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि सांसदों के बाद पंजाब में आप के कई विधायक टूट सकते हैं।

हालांकि, संजीव अरोड़ा ने फिलहाल भाजपा में शामिल होने के सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

दूसरी ओर पंजाब में बिजली कटौती को लेकर पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में ही नहीं, देश के विभिन्न राज्यों में बिजली की समस्या पैदा हुई है। नॉर्थ इंडिया में समस्या देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से हुई। हालांकि बिजली विभाग और हम लोगों ने पूरी कोशिश की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

ईडी की रेड को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने एक्स पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रख दी है। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि 1 मई के बाद लोगों को बिजली से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। अन्य राज्यों के साथ ‘पावर बैंकिंग’ समझौते के तहत जरूरी बिजली की व्यवस्था करने का काम जारी है। राज्य सरकार अलग से 1500 मेगावाट बिजली खरीदने जा रही है।

बिजली कटौती को लेकर भाजपा लगातार भगवंत मान की सरकार पर हमलावर है।

–आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.