Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

कोच्चि की CUSAT University में बड़ा हादसा, राज्यपाल ने जताया दुख

Summary :

CUSAT University: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यहां कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में भगदड़ में चार छात्रों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। केरल के पीआरओ राजभवन के एक बयान में कहा गया, कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में भगदड़ में चार छात्रों की दुखद मौत के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना।” HIGHLIGHTS POINTS: CUSAT University म्यूजिक टेक फेस्टिवल में बड़ा हादसा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जताया दुख भगदड़ में चार छात्रों की मौत, 50 से…

CUSAT University: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यहां कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में भगदड़ में चार छात्रों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। केरल के पीआरओ राजभवन के एक बयान में कहा गया, कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में भगदड़ में चार छात्रों की दुखद मौत के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना।”

HIGHLIGHTS POINTS:

  • CUSAT University म्यूजिक टेक फेस्टिवल में बड़ा हादसा
  • राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जताया दुख
  • भगदड़ में चार छात्रों की मौत, 50 से अधिक घायल

म्यूजिक टेक फेस्टिवल के दौरान हुआ हादसा

CUSAT University: यह भगदड़ शनिवार को एक म्यूजिक टेक फेस्टिवल के दौरान हुई, जिसमें चार छात्रों की जान चली गई और 50 से अधिक घायल हो गए। किंडर अस्पताल से 16 लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

बारिश के कारण मची भगदड़

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एम आर अजित कुमार ने इस घटना को एक “अजीब दुर्घटना” बताया और कहा कि इलाके में अचानक हुई बारिश के कारण छात्रों की भारी भीड़ में भगदड़ मच गई क्योंकि छात्रों ने बारिश से बचने की कोशिश की थी। यूनिवर्सिटी के पूरे हालात के चश्मदीद जलसन कहते हैं, ‘यह शाम करीब 6:50 बजे हुआ जब मैं यहां पहुंचा तो तीन से चार छात्रों को अस्पताल ले जाया गया, बूंदाबांदी हो रही थी, छात्र तेजी से अंदर पहुंचे और तेज कदमों और धक्का-मुक्की के कारण यह हादसा हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner