आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कंटाकपल्ली में ट्रेन दुर्घटना 13 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी रेल दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में ट्रेन के पटरी से उतरने की त्रासदी के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ, जहां बहुमूल्य जिंदगियां चली गईं और कई लोग घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने का अनुरोध करता हूं।
ट्रेन सुरक्षा दावों की खोली पोल
खड़गे ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि ऐसा लगता है कि ओडिशा के बालसोर में 2 जून को हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे के बाद केंद्र सरकार के सुरक्षा के सारे दावे हवा में उड़ गए हैं। खड़गे ने कहा, गाड़ियों को धूमधाम और प्रचार के साथ हरी झंडी दिखाने का वही उत्साह रेलवे सुरक्षा और करोड़ों दैनिक यात्रियों की भलाई के लिए कार्रवाई में भी दिखाया जाना चाहिए।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी रेल दुर्घटना में कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर पर दुख जताया।


Download Android App
Download iOS App



