कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल में भर्ती, बेंगलुरु में चल रहा इलाज

Summary :

Mallikarjun Kharge Hospitalised: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें बुधवार (1 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। खड़गे की पूरी स्वास्थ्य जाँच की जाएगी, और उसके बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2025   Mallikarjun Kharge Hospitalised: बुखार और पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुए खरगे मल्लिकार्जुन खड़गे बुखार और पेट दर्द की शिकायत के…

Mallikarjun Kharge Hospitalised: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें बुधवार (1 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। खड़गे की पूरी स्वास्थ्य जाँच की जाएगी, और उसके बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

 

Mallikarjun Kharge Hospitalised: बुखार और पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुए खरगे

मल्लिकार्जुन खड़गे बुखार और पेट दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार, 30 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। एक कांग्रेस नेता के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और किसी गंभीर जटिलता की आशंका नहीं है। खड़गे की हालत में सुधार हो रहा है। वह 7 अक्टूबर को कोहिमा में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं, जो नागा सॉलिडेरिटी पार्क में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम की जानकारी लोकसभा सांसद और नागालैंड कांग्रेस अध्यक्ष एस. सुपोंगमीरेन जमीर ने दी।

Mallikarjun Kharge Hospitalised
Mallikarjun Kharge Hospitalised

Congress President Kharge: 2022 में बने कांग्रेस अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे को अक्टूबर 2022 में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। यह नियुक्ति इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले पहले गैर-गांधी नेता हैं। अध्यक्ष बनने के बाद से, उन्होंने कई राज्यों में पार्टी के चुनाव अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खड़गे का राजनीतिक जीवन लंबा और विविधतापूर्ण रहा है – उन्होंने सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

ये भी पढ़ें- फिलीपींस में भूकंप लाया तबाही, 60 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

Neha Singh